फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Knowledge of the paths necessary to reach the goal

लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रास्तों की जानकारी जरूरी

Sat, 04 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of the paths necessary to reach the goal
बागपत। ट्योढ़ी गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़े अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डा. रामकरण शर्मा और जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत की ओर से शनिवार को यूपी बोर्ड के टॉपर्स और अन्य मेधावियों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक सत्र का आयोजन किया गया। मेधावियों ने आईएएस, आईपीएस, आईआईटी, डॉक्टर्स से कॅरियर को लेकर जानकारियां जुटाई। विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने कहा कि युवा मेहनत करें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

शनिवार को वेबिनार में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों और यूपी बोर्ड के टॉपर्स को एक मंच पर लाया गया। डॉ रामकरण शर्मा ने ऑनलाइन सत्र का समन्वय किया। यूपी बोर्ड में प्रदेश की टॉपर्स रिया जैन, अनुराग मलिक, उज्ज्वल तोमर और गरिमा कौशिक ने शिरकत की। अमेरिका में रह रहे डॉ. रामकरण शर्मा ने बताया कि जब कोई भी छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो उसके सामने एक सबसे बड़ा प्रश्न कॅरियर के चुनाव का होता है। यही हमारी दशा और दिशा तय करता है। जीवन के इन महत्वपूर्ण निर्णयों का चुनाव हम अपने समाज की सोच और अपनी स्थिति को देखते हुए करते हैं। हमको बड़े सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आईएएस गौरव ने यूपीएससी के विषय में जानकारी दी और बताया कि हर किसी के अपने अपने लक्ष्य होते है। हमको चेतन रूप से अपने कदमों को रखना चाहिए और जीवन में अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करना है। उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि सफलता के लिए स्वयं में एकाग्रता, जुनून, परिश्रम, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करे। डॉ0 दिनेश बंसल ने बताया कि नीट, बीफार्मा, बायो टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं होती है, जिनके माध्यम से डॉक्टर और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाया जा सकता है। ऑनलाइन सत्र में दिल्ली विवि की प्रोफेसर डॉ सुनीता सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय में संभावित पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। डॉ कपिल शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के उदाहरण को देते हुए सभी से सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रयत्न करते रहने की बात कही। दीपक शर्मा, डाटा साइंटिस्ट अनुपमा शर्मा ने विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के प्रश्न पर बताया कि टॉफेल और सेट की परीक्षा के माध्यम से हम विदेश में पढ़ाई करनी की योग्यता पूरी कर पाते है। सीए मनीष कुमार ने कॉमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को साझा किया और बताया कि बीकॉम ऑनर्स और बीकॉम प्रोग्राम में जाने के लिए अच्छे डीयू कॉलेज चुने और एलएलबी की भी जानकारी दी। रूद्र ठाकुर, आकाश, भूपेंद्र, सचिन, मयंक, नमिता, अंशु भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed