फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kitchen budget deteriorated due to increase in pulses prices

दाल के दाम बढ़ने से बिगड़ने लगा रसोई का बजट, ड्राई फ्रूट के दामों में दस रुपये प्रति किलो की गिरावट

Wed, 14 Oct 2020 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kitchen budget deteriorated due to increase in pulses prices
मूंग दाल
महंगाई ने थाली का स्वाद बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में दाल के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। अधिकतर दालों के दामों में दस रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। दाल की बढ़ी हुई कीमत से लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी होना शुरू हो गई है। इसके उलट ड्राई फ्रूट के दाम में दस रुपये प्रति किलो के हिसाब से कम हो गए हैं।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में महंगाई ने स्वाद बिगाड़ना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पहले 90 रुपये प्रति किलो में मिलने वाली दाल की कीमत एक सौ रुपये पहुंच गई है। दाल पर दस रुपये बढ़ने से गृहणियां परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर के किराना स्टोर के संचालक अमित अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में रसोई की सामग्री के दाम बढ़ गए है। सभी प्रकार की दालें दस रुपये महंगी हो गई तथा सरसों का तेल भी पांच से दस रुपये महंगा हुआ है। चने के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उधर, ड्राई फ्रूट के दामों में पांच से दस रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कम हुए है।

इस तरह बढ़ गए दालों के दाम
दाल पहले 
       अब
उड़द सफेद 100 110
उड़द काली 90 100
दाल चना 70 80
अरहर 90 100
मूंग 100 110
मसूर 80 90

इस तरह घट रहे ड्राई फ्रूट के दाम
ड्राई फ्रूट     पहले अब
बादाम गिरी 650 640
अखरोट गिरी 1000 990
काजू 800 800
किशमिश 300 285
मुनक्का 500 480

नोट--दाल व ड्राई फ्रूट के दाम प्रति किलोग्राम में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed