{"_id":"6292605ec6ac9f42a13d40f2","slug":"kisan-kabaddi-academy-mavikalan-a-team-won-the-competition-baghpat-news-mrt5905604127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान कबड्डी एकेडमी ए मवींकला की टीम ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान कबड्डी एकेडमी ए मवींकला की टीम ने जीती प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच स्वर्गीय गुरु चरणसिंह मानव की तीसरी पुण्यतिथि पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें किसान कबड्डी एकेडमी ए मवीकलां ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी कर कब्जा किया।
कबड्डी कोच आलोक मानव ने बताया कि शनिवार कराई गई कबड्डी प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। किसान कबड्डी एकेडमी ए मवीकला व मानव स्पोर्ट्र्स क्लब टटीरी ए के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें किसान कबड्डी एकेडमी मवीकलां ए ने 12 अंक से प्रतियोगिता जीतकर प्रथम स्थान पाया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि स्वर्गीय गुरुचरण सिंह मानव के पुत्र प्रीतम सिंह, प्रधानाचार्य मूलचंद, प्राचार्य उपेंद्र शर्मा, ब्रिमेश आर्य, चौधरी पवन ठेकेदार, पीटीआई संजय सिंह, हिम्मत सिंह व अयूब ने विजेता टीम के कप्तान प्रशांत कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मवीकलां के ग्राम प्रधान दीपक कुमार भी मौजूद रहे।