{"_id":"655caa8d08c99a83fe051af4","slug":"kidney-test-stopped-due-to-shortage-of-chemicals-in-district-hospital-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7357-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल में केमिकल खत्म होने से बंद हुई किडनी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल में केमिकल खत्म होने से बंद हुई किडनी की जांच
विज्ञापन
-मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा वापस, निजी लैब में करानी पड़ रही जांच
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में खून की जांच करने का केमिकल खत्म हो गया है, जिससे अस्पताल में किडनी की जांच बंद हो गई है। वहीं जांच कराने के लिए आए मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार तक केमिकल मिल जाएगा, जिसके बाद किडनी की जांच शुरू हो जाएगी।
जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक मरीज खून की जांच कराने के लिए पहुंंच रहे हैं। वहीं एक दिन में 70 मरीजों की ही जांच हो पाती है। अब अस्पताल में केमिकल खत्म होने से किडनी की जांच बंद हो गई है, जिससे वहां दूर-दूराज से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है या फिर प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ रही है।
-- -- -
-जिला अस्पताल में केमिकल खत्म होने के कारण किडनी की जांच नहीं हो पा रही है। अब बाहर जांच करानी पड़ेगी। अस्पताल में जांच न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। - शबनम, गौरीपुर
विज्ञापन
-खून की जांच कराने के लिए आई थी, लेकिन यहां केमिकल खत्म होना बताया गया है। कुछ जांच हो गई हैं। अब किडनी की जांच प्राइवेट लैब में करानी पड़ेगी। - पूजा शर्मा, बागपत
-- --
केमिकल खत्म होने के कारण किडनी की जांच नहीं हो रही थी। केमिकल मंगवा दिया गया है और जांच शुरू करा दी गई। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस