फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kicked and punched for not getting Rasgulla in the feast

दावत में रसगुल्ला न मिलने पर घमासान, महिलाओं समेत छह घायल

Thu, 01 Jul 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kicked and punched for not getting Rasgulla in the feast
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। शादी समारोह से पहले की दावत में रसगुल्ला न मिलने पर मारपीट हो गई। इस दौरान दो पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। जिससे भगदड़ मच गई। वहीं, मारपीट में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया है।

इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गुंगाखेड़ी गांव में सावन पुत्र महावीर की शादी थी। उसकी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर बरात जानी है। सावन के घर बृहस्पतिवार को दावत चल रही थी। इसी दौरान रसगुल्ले कम पड़ गए। दावत में आए गांव के सतीश, नरेश, राजू रसगुल्ले मांगने लगे। घर वालों ने उन्हें रसगुल्ले की जगह दूसरी मिठाई खाने का आग्रह किया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें प्रीतम, अमरपाल, अशोक, राजेश व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की तहरीर मिल गई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed