{"_id":"5f8f29f78ebc3e9b8c5d722e","slug":"khekra-s-girl-drowned-in-ganga-while-bathing-in-brajghat-kahkra-news-mrt5070748139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा की युवती ब्रजघाट में गंगा स्नान करते समय गंगा में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा की युवती ब्रजघाट में गंगा स्नान करते समय गंगा में डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों की टीम युवती को तलाशने में जुटी
खेकड़ा।
ब्रजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) में गंगा स्नान करने गए खेकड़ा नगर निवासी परिवार की एक युवती गंगा में डूब गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी।
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी एक परिवार सोमवार को ब्रजघाट (गढ़मुक्तेश्वर) में गंगा स्नान के लिए गया था। सोमवार को दोपहर परिवार के सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान परिवार की उन्नीस वर्षीय युवती नहाते समय संतुलन बिगड़ने पर गंगा में डूब गई। युवती के परिजनों ने हादसे की सूचना वहां मौजूद प्रशासन के गोताखोरों को दी। तभी गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम गंगा में युवती की तलाश में जुट गई। मंगलवार की देर शाम तक भी एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को युवती की तलाश में जुटी रही। हादसे के बाद से युवती के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।