फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kharmas commence, Manglik work stopped, auspicious time from April 14

रूक गए मांगलिक कार्य, 14 अप्रैल से शुरू होगें विवाह

Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kharmas commence, Manglik work stopped, auspicious time from April 14
बागपत। शनिवार की दोपहर दो बजकर 23 मिनट पर सूर्य देव का मीन राशि मेें प्रवेश करने के बाद खरमास प्रांरभ हो गया, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। अब 14 अप्रैल के बाद ही विवाह, मुंडन जैसे शुभ कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

पंचवटी मंदिर बड़ौत के पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि धनु व मीन राशि में सूर्य राशि देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों को छोड़कर भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना करना चाहिए। मांगलिक कार्य, मुंडन संस्कार जैसे कार्य नहीं होंगे। इसलिए अब 14 अप्रैल से ही शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि हर कोई मांगलिक कार्य करते हैं तो उसके फलित होने के लिए गुरू का प्रबल होना जरूरी है। धुन व मीन बृहस्पति ग्रह की राशियां है। खरमास के समय सूर्य इन दोनों राशियों में होते है। इसलिए शुभ कार्य नहीं होते। खरमास में गृह प्रवेश, शादी, सगाई, वधु प्रवेश आदि नहीं किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

खरमास में पड़ रहे नवरात्रि
इस बार नवरात्रि का प्रारंभ खरमास मेें हो रहा है। चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ होगी। चैत्र नवमी दो अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में विवाह के मुहूर्त
बागपत। अप्रैल माह में 14, 15, 25 व 26 तथा मई माह में 1, 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 18, 19, 23, 24 व 25 को शुभ मुहूर्त रहेगा। जून माह में 13, 14, 15, 25, 26, 27, 28, 29 व 30 तथा नवंबर माह में 26, 29 व 30 में मांगलिक कार्य हो सकें गे। दिसंबर माह में 1, 2, 6, 8, 9, 10 व 11 को विशेष योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed