{"_id":"6123eb348ebc3e79d53b2d68","slug":"kasturba-schools-will-increase-the-distance-of-girls-beds-baraut-news-mrt553055145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेंगे स्कूल: छात्राओं के बेड की बढ़ेगी दूरी, जरूरत पड़ने पर सोने के लिए कक्षाओं का होगा प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुलेंगे स्कूल: छात्राओं के बेड की बढ़ेगी दूरी, जरूरत पड़ने पर सोने के लिए कक्षाओं का होगा प्रयोग
Tue, 24 Aug 2021 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:38 PM IST
सार
बागपत जनपद में बड़ौत व छपरौली में मात्र दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। इनके रहने और खाने की व्यवस्था भी विद्यालय में रहती है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 24 अगस्त से शुरू हो रहीं छह से आठ तक की कक्षाओं के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के बंद पड़े कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी खुलेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के लिए कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं के बेड की दूरी बढ़ाई जाएगी। यदि जगह कम पड़ती है तो रात में सोने के लिए कक्षाओं का प्रयोग किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के खुलने पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तौर तरीके बदले जाएंगे।
विज्ञापन
बागपत जनपद में बड़ौत व छपरौली में मात्र दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। इनके रहने और खाने की व्यवस्था भी विद्यालय में रहती है। फिलहाल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के खोलने के लिए शासन से विस्तृत दिशा-निर्देश आ चुके हैं। अधिकतर संस्थानों में नीचे कक्षा और उनके ऊपर आवास बने हुए हैं। अब तक छात्राओं के बेड दो से तीन फीट की दूरी पर हुआ करते थे। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते अब इन्हें छह फीट से और अधिक दूर किया जाएगा। यदि छात्राओं के सोने के लिए पर्याप्त जगह नहीं तो कक्षाओं में रात के सोने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, डीसी संगीता शर्मा ने सभी विद्यालयों की वार्डन को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी के साथ पठन-पाठन, रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन