{"_id":"5e7125418ebc3ea80051acaf","slug":"kapaat-closed-baghpat-news-mrt4741101170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णों देवी मंदिर के कपाट बंद, वापस लौटने लगी श्रद्धालुओं की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णों देवी मंदिर के कपाट बंद, वापस लौटने लगी श्रद्धालुओं की बसें
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर के कपाट बंद, वापस लौटने लगी श्रद्धालुओं की बसें
बागपत/बड़ौत। कोरोना वायरस के कारण पर्यटन कारोबार को भी जोर का झटका लगा है। मंदिर और पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए गए है। इस कारण जिले से धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए गए हुए श्रद्धालु भी लौटने लगे हैं। गर्मी की छुट्टी के लिए बुक कराए गए टिकट भी कैंसिल कराए जा रहे हैं।
जिले के ट्रेवल कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो 60 प्रतिशत लोगों ने अब तक बुकिंग कैंसिल कर दी है। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित वर्षा टूर ट्रेवल्स के संचालक अमित जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं के अलावा नोएडा, लोनी, शाहदरा सहित अन्य जगहों के करीबन 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी सहित धार्मिक स्थलों के लिए बुकिंग कराई थी। श्रद्धालुओं को टूरिस्ट बसों में बैठाकर रवाना कर दिया गया, लेकिन इस समय अधिकांश टूरिस्ट बसें जो माता के दर्शन के लिए गई हुई थी, चंडीगढ़ से लौट रही है। सभी गाड़ियों को हिमाचल प्रशासन ने वापस भेज दिया है और मंदिर के कपाट बंद कर दिए है। जय बाला जी टूर ट्रेवल्स से भी दो गाड़ियां गई थी।
कैंसिल की बुकिंग, घर पर ही मनाएं छुट्टियां
बड़ौत। बड़ौत निवासी विनोद भारद्वाज का कहना था कि परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियां शिमला में बिताने का प्रोग्राम बना रहे थे, बुकिंग भी कर दी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल बाहर घूमने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बड़ौत निवासी विजय का कहना था कि हर साल गर्मियों की छुट्टियां मनाली सहित देहरादून व अन्य स्थानों पर मनाते है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते परिवार के लोग बाहर जाने के लिए मना कर रहे है। विनीत का कहना था कि पतंजलि हरिद्वार सात दिनों के कैंप के लिए जाना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वर्षा टूर ट्रेवल्स के संचालक अमित जैन बताते है कि हर साल लोग घूमने के लिए मनाली, शिमला, मसूरी, देहरादून जाते है, लेकिन अभी तक बुकिंग नहीं हुई। इससे बड़ौत नगर के ही टूर ट्रैवल्स संचालकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बागपत में कोर्ट रोड पर टिकट बुक करने वाले जोनी पंडित, एहतशाम, राशिद का कहना है कि लोग टिकट कैंसिल करा रहे हैं। नए टिकट बुक नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिनेमाघर, रेस्टोरेंट और ढाबों पर सन्नाटा
फोटो संख्या 7......
बड़ौत। कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघरों, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस सहित सार्वजनिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भीड़ आम दिनों की अपेक्षा कम ही देखने को मिल रही है। सिर्फ लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। इसी के चलते नगर के सिनेमाघर में भी सन्नाटा सा पसर गया है। बड़ौत रेलवे स्टेशन अधीक्षक ओमवीर सिंह बताते है कि यात्रियों की संख्या प्रभावित हो गई है। बिनौली रोड़ स्थित आई म्यूजिका सिनेमाघर के मैनेजर सुधाकर का कहना है कि कोरोना वायरस का असर फिल्म देखने वाले लोगों पर भी पड़ रहा है, बहुत कम लोग ही फिल्मों को देखने के लिए आते है। इससे नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेट के संचालक बंटी के अनुसार कोरोना वायरस का असर रेस्टोरेट कारोबार पर भी पड़ रहा है। जहां पहले जन्मदिन, सालगिरह मनाने के लिए लोग रेस्टोरेंट मेें आते थे। एक सप्ताह से इस तरह की बुकिंग कम हुई है। कोरोना वायरस के चलते ग्राहकों का टोटा हो गया है।