फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwar Yatra will come out, there will be no fair at Pura Mahadev temple

कांवड़ यात्रा निकलेगी, पुरा महादेव मंदिर पर नहीं लगेगा मेला

Tue, 13 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will come out, there will be no fair at Pura Mahadev temple
बागपत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रावण मास में पुरा महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने सोमवार को कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से यात्रा की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने 31 जुलाई तक मार्गों की मरम्मत कराने और रास्तों में बिजली की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर पड़ने वाले सभी हैंडपंप क्रियाशील करने और आबकारी अधिकारी को मार्ग से सौ मीटर की परिधि में दुकानें बंद करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान मीट की दुकान बंद रहेगी। डीपीआरओ को कांवड़ मार्ग पर सफाई अभियान चलाने व वन विभाग को मार्ग पर पड़ने वाले गूलर के पेड़ व अन्य पेड़ों की छंटाई कराने को कहा है। उन्होंने कर्मचारियों को कांवड़ियों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा पर्व को ड्यूटी के बजाए उत्सव की तरह मनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रा के दौरान निजी सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग होम में बेड आरक्षित करने और घायलों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर अस्थाई अस्पताल केंद्र बनाए जाए। ऊर्जा निगम को जर्जर व ढीले तारों को बांधने व निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली लगवाकर प्रत्येक चौकियों पर लाइन मैन तैनात करने को कहा है। परिवहन विभाग कांवड़ मार्ग पर अंतिम दिनों में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करें और ड्राइवर की काउंसिलिंग कर प्रत्येक बस स्टैंड पर स्टेशन प्रभारी नियुक्त किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर को कांवड़ के दौरान मार्ग पर पड़ने वाले एटीएम में 24 घंटे केस की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने एनएसएस व एनसीसी के वालंटियर्स बनाने श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कहां की कांवड़ यात्रा के दौरान हॉकी, तलवार साथ लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और कोई भी अधिकारी व कर्मचारी तब तक ड्यूटी नहीं छोड़ेगा जब तक दूसरा अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी पाइंट पर तैनात नहीं हो जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों के प्रति समर्पण भाव रखने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा की सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम अमित कुमार, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सभी एसडीएम व मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा, तिलकराम गुप्ता, समिति सचिव संजीव शर्मा, मांगेराम चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed