फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kalash Yatra taken out on the occasion of Mahashivratri

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा

Sun, 27 Feb 2022 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on the occasion of Mahashivratri
बागपत। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिटेशन सेंटर से रविवार सुबह कलश यात्रा निकली गई। व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिटेशन सेंटर बागपत से कलश यात्रा कोर्ट रोड से भजन विहार कालोनी, होलिका चौक, शौकत मार्केट, गांधी बाजार से होते हुए निकाली गई। इसके बाद मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव व जेलर आकाश शर्मा ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ जेल ने कहा कि अगर खुद पर ध्यान देकर नियंत्रण रखे तो आवेश में आकर होने वाली गलतियों को रोका जा सकता है। जेल एक प्रकार का सुधारगृह है। मनुष्य बुराइयों को समाप्त कर सकता है। राजयोगिनी जिला प्रभारी गीता दीदी ने कहा कि परमपिता शिव सबके रक्षक हैं। अपवित्रता के विकार को छोड़कर भगवान के ज्ञान को अपने जीवन में धारण करने और परमात्मा के मार्ग पर चलकर देश को विश्व गुरु की उपाधि दिलाएं। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, सोनिया चौधरी, सुनील चौहान, ब्रज मोहन गौतम, डॉक्टर प्रेरणा, डॉ सोम सिंह चौहान आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed