{"_id":"600b067d8ebc3e31d10129e4","slug":"kabaddi-player-nitin-tomar-will-get-laxman-award-baraut-news-mrt5218241164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर को मिलेगा लक्ष्मण अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर को मिलेगा लक्ष्मण अवार्ड
विज्ञापन
नितिन तोमर।
- फोटो : BARAUT
24 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे सम्मानित
वर्तमान में नितिन भारतीय नौ सेना में सीपीओ के पद पर मुंबई में तैनात
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर का लक्ष्मण अवार्ड के लिए चयन किया गया है। 24 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में नितिन तोमर को सम्मानित करेंगे। उनके चयन की सूचना पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है।
मलकपुर गांव निवासी नितिन तोमर पुत्र जितेंद्र तोमर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है। फिलहाल वह भारतीय नौ सेना में बतौर सीपीओ तैनात है और उनकी पोस्टिंग मुंबई में है। उनका चयन लक्ष्मण अवार्ड के लिए किया गया है। 24 जनवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें यह अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। पिता जितेंद्र तोमर, पत्नी रुचि, मित्र रूपेश मलिक आदि ने इस पर हर्ष जताया है।
करो या मरो की स्थिति में दिलाई थी देश को जीत
बड़ौत। नितिन तोमर बचपन से ही कबड्डी के शौकीन रहे। पहले स्कूल, फिर जिला, प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व किया। 2016 में अहमदाबाद में ईरान के साथ खेले गए वर्ल्ड कप मैच में करो या मरो की स्थिति मेें नितिन ने अपने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी को चित किया और देश को जीत दिलाई। नितिन इसे अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानते हैं।
विज्ञापन
प्रो-कबड्डी लीग मेें 1.20 करोड़ की लगी थी बोली
बड़ौत। नितिन तोमर की प्रो-कबड्डी लीग-6 में पुनेरी पल्टन टीम ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। इससे पहले नितिन तोमर को यूपी योद्धा टीम ने 93 लाख में अपने साथ शामिल किया था।