{"_id":"65e9c654e37ce63c3a03fdba","slug":"joint-meeting-of-bjp-rld-alliance-for-the-first-time-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-110676-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा-रालोद गठबंधन की पहली बार हुई संयुक्त बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा-रालोद गठबंधन की पहली बार हुई संयुक्त बैठक
Thu, 07 Mar 2024 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
बागपत। भाजपा-रालोद गठबंधन की पहली बार बृहस्पतिवार को संयुक्त बैठक हुई। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में रालोद प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान ने जहां भाजपा की खूब तारीफ की। वहीं भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए पूरा साथ देने का आह्वान किया।
रालोद प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही उनको भी क्षेत्र के लिए समर्पण भाव से जनता के बीच रहकर कार्य करने हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है। यह हर किसी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैं अकेला चुनाव नहीं लड़ सकता। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए अहम है और सभी के सहयोग से लोकसभा चुनाव लड़ना है।
उन्होंने कहा कि काम कैसे किया जाता है, यह भाजपा संगठन से ही सीखना पड़ेगा। राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है, उसका सभी को पालन कर गठबंधन प्रत्याशी का साथ देना है। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लापरवाही नहीं करनी है और पूरी मेहनत के साथ चुनाव में जुटना है।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, महामंत्री सरिता चौधरी, पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवाई, पूर्व चेयरमैन डॉ. अमित राणा, लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा, धूम सिंह चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, रालोद से योगेंद्र सिंह, रामपाल धामा, सुखबीर गठीना आदि मौजूद रहे।