{"_id":"696b8f55bacec9f28603a9ff","slug":"jbj-club-defeated-subhanpur-by-six-runs-to-register-a-victory-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145291-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जेबीजे क्लब ने सुभानपुर को छह रनों से हराकर जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जेबीजे क्लब ने सुभानपुर को छह रनों से हराकर जीत दर्ज की
विज्ञापन
- सुन्हैड़ा गांव में कराई बागपत ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता, दो टीमों के बीच हुआ मैच
फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सुन्हैड़ा गांव में शनिवार को बागपत ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। वहां जेबीजे क्रिकेट क्लब की टीम ने सुभानपुर को छह रनों से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहित एडवोकेट ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर जेबीजे क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसमें विपिन ने 45 व राहुल ने 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछ करने उतरी सुभानपुर की टीम 19.2 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। जेबीजे की टीम ने छह रनों से मैच जीत लिया। एकांश त्यागी ने 34 और सचिन ने 26 रन बनाए। एजे कसाना को चार विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर कपिल डेढ़ा, अरुण चौहान, मोहित वर्मा, मनीष, प्रिंस चौधरी, अभिषेक शर्मा व तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।