फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant Chaudhary supported Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat

जयंत चौधरी ने किया मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का समर्थन

Tue, 31 Aug 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary supported Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat
बड़ौत (बागपत)। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में है, इस प्रयास को मेरा और राष्ट्रीय लोकदल का पूरा समर्थन है और सभी से आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचे और विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराएं।
विज्ञापन

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए जयंत चौधरी ने कहा ऐसे दृश्य देखकर खून खोल उठता है। उन्होंने कहा भाजपा किसान विरोधी नीतियों पर जोरशोर से काम कर रही है। कहा कि अब किसान जाग गया है। उन्होंने किसानों को एकजुट होकर अपने हकों के लिए बुलंद आवाज करने की अपील की है। दूसरी ओर रालोद के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के सच्चे हितैषी हैं। चौधरी साहब ने किसान महापंचायत को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हम सब रालोद कार्यकर्ता किसानों के साथ मुजफ्फरनगर संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed