फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jan Vishwas Yatra will be given a grand welcome: Mittal

जनपद में होगा जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत सूरजपाल सिंह

Sun, 19 Dec 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra will be given a grand welcome: Mittal
23 दिसंबर को बागपत पहुंचने वाली जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगरपालिका के सभागार में भाजपा की बैठक में 23 दिसंबर को बागपत पहुंचने वाली जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए मंथन किया गया। जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने कहा कि जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है।

जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने कहा कि पार्टी को इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और 2022 में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि जनविश्वास यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। जन विश्वास यात्रा के जिला प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक ने बताया कि यात्रा के लिए बावली, बड़ौत जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा, बड़ौली, सरूरपुर कलां, गौरीपुर, सिसाना में स्थान तय किए गए है। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल, चेयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक साहब सिंह, विधायक केपी मलिक, जन विश्वास यात्रा के जिला सह प्रभारी सत्यव्रत आर्य, अमित जैन, राकेश जैन, अनिल तोमर, सुभाष पहलवान, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, रजत चौधरी, नितिन चौधरी, विक्रम राणा, डॉ देवेंद्र पंवार, जिला मंत्री दीपक भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed