फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jamaati sent to jail as soon as Corona is freed

कोरोना मुक्त होते ही जेल भेजे गए नेपाल के जमाती

Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jamaati sent to jail as soon as Corona is freed
बागपत। निजामुद्दीन मरकज से जिले के विभिन्न गांव में आए नेपाल के जमातियों को स्क्रीनिंग सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। नमाजियों पर मुकदमा दर्ज होने के कारण इन्हें अस्थायी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जमातियों को स्क्रीनिंग सेंटर पर रखा गया था। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बाद में इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। स्क्रीनिंग सेंटर पर इनके क्वारंटीन की अवधि पूरी हो गई है। जमातियों पर मुकदमे दर्ज थे, इनमें नाम और पते तस्दीक किए जाएंगे। फिलहाल इन्हें खेकड़ा की अस्थायी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

ईद से पहले रवाना किए गए 83 जमाती
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से नगर में 90 जमाती आए थे। इन लोगों को पहले दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर ठहराया गया था, बाद में जेएस मैरिज होम में ठहराया गया। इस दौरान सभी के खानपान की उचित व्यवस्था की गई। दो दिन पहले सात जमातियाें को मणिपुर के लिए बस में बैठाकर भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को बचे 83 जमातियों को भी प्रशासन से मिली अनुमति के बाद घर भेज दिया गया है। घर भेजने से पहले सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed