{"_id":"63e53f128cfdf8bb07056327","slug":"iron-laden-truck-tires-caught-fire-on-epe-kahkra-news-c-14-1-111574-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ईपीई पर लोहे से लदे ट्रक के टायरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ईपीई पर लोहे से लदे ट्रक के टायरों में लगी आग
Fri, 10 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक के टायरों में लगी आग को बुझाते फायरकर्
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास लोहे से लदे ट्रक के टायर गर्म होने पर आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया।
गांव रामगढ़ सरदारा जनपद लुधियाना निवासी परमजीत ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार को वह लोहे से लदा ट्रक लेकर पलवल से कुंडली जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब ट्रक खेकड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण आग लग गई और ट्रक अनियंत्रित हो गया।
आग लगने का पता चलने पर चालक ने ट्रक को वही रोक दिया। सूचना पर पुलिस फायर कर्मियों को लेकर मौके पर पहुुंची। फायर कर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग पूरे ट्रक में नहीं लगी। हादसा टल गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते ट्रक में लगी आग को बुझा दिया गया।