{"_id":"65b549810a5e95ac96028a7c","slug":"instead-of-staying-up-late-at-night-wake-up-early-in-the-morning-and-study-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-109329-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: देर रात तक जागने के बजाए सुबह जल्दी उठकर करें पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: देर रात तक जागने के बजाए सुबह जल्दी उठकर करें पढ़ाई
Sat, 27 Jan 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को देर रात तक जागने के बजाए, सुबह जल्दी उठकर पढ़ना चाहिए। शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी में परेशानी आने पर विशेषज्ञों की राय लेने की सलाह दी है। वहीं चिकित्सक छात्रों को परीक्षा का तनाव न लेने और पौष्टिक आहार के साथ पूरी नींद लेने की सलाह दे रहे है।
बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आ गया है। छात्र दिन-रात परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए समय सारणी बनाने की सलाह दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि देर रात तक जागने की बजाय छात्र-छात्राओं को सुबह उठकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। शिक्षकों ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी आने पर विशेषज्ञों से राय लेने की सलाह दी है।
- समय सारणी बनाकर करें परीक्षा की तैयारी
परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सभी विषयों की तैयारी जरूरी है। छात्र विषयवार समय सारणी बनाकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। ऐसा करने से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। - अजय राज शर्मा
विज्ञापन
- परीक्षा की तैयारी करते समय देर रात तक जागने की बजाय सुबह जल्दी उठकर तैयारी करनी चाहिए। ऐसे करने से परीक्षा की तैयारी जल्दी और अच्छी होगी। - विनोद पंवार
- पूरी नींद और पौष्टिक आहार लें
- परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने को लेकर छात्र तनावग्रस्त हो जाते हैं, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित होती है। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। - डॉ. अजय कुमार, मनोचिकित्सक
- परीक्षा की तैयारी के समय छात्रों के खाने-पीने और उनका ध्यान रखने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अभिभावक बच्चों को पौष्टिक आहर दें, ताकि वह अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें। - डॉ. विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक बागपत