{"_id":"62daf958dfe30251192364f3","slug":"inspection-of-parashurameshwar-temple-instructions-to-keep-the-arrangements-better-baghpat-news-mrt5980982111","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुरामेश्वर मंदिर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुरामेश्वर मंदिर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, बालैनी। पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के बाहर और परिसर में लगाई बैरिकेडिंग, कांवड़ियों के मंदिर में प्रवेश करने और निकलने वाले रास्तों का निरीक्षण किया।
ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 25 जुलाई से 28 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मेले में 20 लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
शुक्रवार को एसपी पुरा महादेव मंदिर पहुंचे और मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले शुरू होने से पहले सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी ने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को जलाभिषेेक के दौरान लाइन में कही भी भीड़ का ज्यादा दबाव ना बढ़ने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेले को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही मेला शांतिपूर्ण संपन्न होगा। उन्होंने मंदिर आने वाले सभी कांवड़ियों को शांतिपूर्ण जलाभिषेक कराने में मदद करने के भी निर्देश दिए। मौके पर एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम पूजा चौधरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा, मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र यादव, संजीव शर्मा मौजूद रहे।