फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Injured Raunak's death, commotion of family members

Baghpat News: घायल रौनक की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Injured Raunak's death, commotion of family members
एसडीएम व सीओ से बातचीत करते मृतक के परिजन व भाजपा जिलाध्यक्ष, रालोद नेता अरूण तोमर बोबी, वरूण तोमर, - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच दिन पहले बावली गांव के पास पुलिस को घायल हालत में दो किशोर मिले थे। जिन्हें पुलिस ने नगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इनमें एक छात्र रौनक का सुभारती में उपचार चल रहा था, जिसकी रविवार रात मौत हो गई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में हंगामा करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

छात्र रौनक उम्र 16 पुत्र संदीप जैन नगर की चौधरान पट्टी स्थित पुराने स्थानक के पास का रहने वाला था। रौनक नगर के दिगंबर जैन कॉलेज में 10वीं क्लास का छात्र था। वह 30 नवंबर को अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था। कुछ देर बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि रौनक और उसका साथी आर्यन पुत्र अंकित घायल हालत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिले हैं।
विज्ञापन

उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रौनक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को रौनक की मां नीलम और समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। हंगामा करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed