{"_id":"5ee3c0b28ebc3e430a0ca742","slug":"inflicts-increased-20-positives-were-found-in-a-day-baghpat-news-mrt4861407103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ गई आफत, एक दिन में सर्वाधिक 20 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ गई आफत, एक दिन में सर्वाधिक 20 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बॉगपत के कोर्ट पर लगाई गई लोहे की बैरिंग केटिंग
- फोटो : BAGHPAT
खेकड़ा (बागपत)। जिले में शुक्रवार को अब तक सबसे ज्यादा 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। खेकड़ा में 11, बड़ौत में पांच और अन्य बागपत सीएचसी क्षेत्र के हैं। इनमें अधिकतर संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले में अब कोेरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 142 पहुंच गया है जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला विजयनगर में एक और मोहल्ला अहिरान स्थित कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार को चार महिलाओं समेत दस लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तीन दिन पूर्व इसी मोहल्ले में एक महिला समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। अब इस मोहल्ले में पांच महिलाओं समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस पर दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को पॉजिटिव मिले 11 लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज अभियान चलाया। लोगों को जागरूक कर घरों में ही रहने की अपील की गई है।
दोबारा लगाई बैरिकेडिंग
बागपत। नगर के मुगलपुरा, मुन्ना लाल एंक्लेव में उखाड़ी गई बैरिकेडिंग को नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा से लगवा दिया है। सर्वे के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।