फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Increasing obesity kept people sick

बढ़ता मोटापा बना रहा लोगों को बीमार

Sun, 11 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Increasing obesity kept people sick
अंतरराष्ट्रीय मोटापा दिवस
विज्ञापन

- अनियमित दिनचर्या और जंग फूड से बढ़ रही मोटापे की समस्या
- मोटापा कम करने के लिए कोई दौड़ तो कोई जिम में बहा रहा पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बदलते हुए खान-पान और अनियमित दिनचर्या लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बाजारों में बिकने वाले जंक फूड व कोल्डड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन से लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। अत्यधिक तैलीय पदार्थ, जंग फूड तथा अत्यधिक कैलोरी के खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। इससे लोगों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, सांस व हृदय रोग सहित कई घातक बीमारियां बढ़ जाती है। यही वजह है कि पहले फिटनेस का ध्यान नहीं रखने वालों को अब मोटामा कम करने के लिए जिम में पसीना बहाना पड़ रहा है। कुछ योग और तो डाइट का ध्यान रख इस मर्ज से छुटकारा पाने की जुगत कर रहा है। नगर के चमरावल रोड पक्का घाट, कोर्ट रोड़ , ईदगाह पर सुबह व शाम को लोग वर्मअप करते नजर आते है।
महिलाएं बोलीं, फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी
डोली चौहान का कहना है कि मोटापा कम करने के लिए वह नियमित दो से तीन किलोमीटर टहलती है। पारुल का कहना है मोटापा होने की वजह से उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसने नियमित योगाभ्यास एवं टहलने से अपना काफी वजन कर कर लिया है। महिमा व शगुन का कहना है कि अनियमित दिनचर्या व खान-पान सही न होने के कारण मोटापा होने की संभावनाएं रहती है, जिससे खतरनाक बीमारी होने का खतरा रहता है। वह मोटापा कम करने के लिए नियमित रुप से सुबह व शाम को टहलती है। शगुन व पूनम का कहना है कि वजन बढ़ने से होने वाली बीमारियां के बचाव के लिए वह नियमित व्यायाम करती है। पूनम और नेहा शर्मा का कहना है कि शरीर को एक्टिव व स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। वह अपने आप को बीमारियों से बचाने के लिए सुबह व शाम को नियमित टहतली है तथा व्यायाम करती है।
विज्ञापन

लोगों के खान-पान में बदलाव आए है। जिससे उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहे है। शारीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। - ज्योति, जिम संचालिका ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापा होने के कारण अधिकांश लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे है। उन्होंने दिनचर्या में बदलाव कर नियमित व्यायाम तथा जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी है। - डॉ विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक।
ऐसे करें नियंत्रण
- मोटापे पर नियंत्रण करने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए।
- एक दिन में कम से कम तीन किलोमीटर पैदल चलना चाहिए।
- हरी व ताजी सब्जी व फलों का सेवन करना चाहिए।
- अपनी दिनचर्या को नियमित कर मोटापे पर नियंत्रण किया जा सकता है।
- जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स पर परहेज करें।
- मीठी चीजों के अत्यधिक सेवन से बचें।
- कम कलौरी का खाद पदार्थों का सेवन करें।
---------------
मोटापा बढ़ने के कारण
- अत्यधिक कैलोरी के खाद्य पदार्थों का सेवन।
- अनियमित दिनचर्चा व जंक फूड सेवन ।
- अत्यधिक मीठे व कोल्ड ड्रिक्स का सेवन।
- नियमित व्यायाम अथवा योग न करना।
- देर तक जागना व देर तक सोना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed