{"_id":"696cea1b9dc192dbae087045","slug":"in-the-wrestling-match-the-horse-wrestler-defeated-shiva-and-won-the-bout-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-145345-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दंगल में घोड़ा पहलवान ने शिवा को हराकर जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दंगल में घोड़ा पहलवान ने शिवा को हराकर जीती कुश्ती
विज्ञापन
-ढिकौली गांव में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव
फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में रविवार को हुए दंगल में कई जिलों से पहलवानों ने पहुंचकर दम दिखाया। वहां जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
दंगल का शुभारंभ समाजसेवी तरुण फौजी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। 11 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती ढिकौली के जितेंद्र पहलवान व विष्णु पहलवान दिल्ली के बीच बराबरी पर छूटी। 5100 रुपये के इनाम की कुश्ती में काला पहलवान सैदपुर और प्रेम पहलवान दिल्ली बराबरी पर रहे। 3100 रुपये के इनाम की कुश्ती में भैड़ापुर के घोड़ा पहलवान ने काठा के शिवा पहलवान को हराया। 2100 रुपये के इनाम की कुश्ती में काठा के राजदेव ने प्रशांत गोठरा को हराया। इसके अलावा विशेष पहलवान काठा ने दुर्गा पहलवान गोठरा, विराट पहलवान ने अजय पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। रेफरी बिट्टू पहलवान व नरेश रहे। इस मौके पर मोनू पहलवान, कुलदीप शर्मा, अबरार, राहुल, बेदु ढाका आदि मौजूद रहे।