{"_id":"5edbdf4d8ebc3e90a4079b6c","slug":"in-the-basement-the-shopkeeper-cut-his-neck-with-a-hand-grinder-baghpat-news-mrt485087674","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट में दुकानदार ने हैंड ग्राइंडर से काट ली अपनी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट में दुकानदार ने हैंड ग्राइंडर से काट ली अपनी गर्दन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रवंदना चौक स्थित प्लाइवुड के दुकानदार ने बेसमेंट में हैंड ग्राइंडर से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर में गम का माहौल है।
सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रवंदना चौक पर गुलशन उर्फ बिट्टू और रमेश की दुआ प्लाईवुड के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह गुलशन व उसका बड़ा बेटा विशाल (22) दुकान पर काम कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे विशाल ने अपने पिता गुलशन को खाना खाने के लिए घर भेज दिया और दुकान के बेसमेंट में जाकर हैंड ग्राइंडर से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। विशाल की चीख सुनकर आसपास के दुकानदार बेसमेंट की ओर दौड़े और वहां विशाल का लहूलुहान शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
उधर, युवक की मौत से उसके पिता, गुलशन, मां सुनीता और छोटे भाई करण का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत के बाद नगर के कई व्यापारी नंदलाल डोगरा, शॉकी हलवाई, सोनू अरोरा, सनी सहित काफी संख्या में वहां पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने की जांच
बागपत। विशाल की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने घटना स्थल पर नमूने लिए ।
ई-रिक्शा से भेजा विशाल का शव
बागपत। विशाल की मौत के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर ई-रिक्शा से उसका शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
गमजदा मां ने लगाया आरोप
बागपत। विशाल की मां सुनीता का कहना है कि उनका दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। परिवार के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ सदर ओमपाल सिंह का कहना है कि आत्महत्या का मामला है। जांच की जा रही है।