फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In protest against the working style of the police, the panchayat of Bhakiu Tomar on the SP office to four

पुलिस की कार्यशैली के विरोध में चार को एसपी कार्यालय पर भाकियू तोमर की पंचायत

Sun, 29 Aug 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
In protest against the working style of the police, the panchayat of Bhakiu Tomar on the SP office to four
- समस्याओं का समाधान न होने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आवास पर किसानों की सभा हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने गन्ने के बकाए का भुगतान और गन्ने का मूल्य बढाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली और डीजल के बढ़ते हुए दामों ने किसान की कमर तोड़ दी है। जिले में बढ़ते हुए अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। किसानों का कहना था कि किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। सभा में पुलिस की कार्यशैली के विरोध में चार सितंबर को एसपी कार्यालय पर पंचायत करने का निर्णय लिया।

चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि जिले में पुलिस कार्यशैली बिगड़ रही है। किसानों पर फर्जी मुकदमे कायम किए जा रहे है। 112 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बैठा लेती है और बाद में फैसला करने का दबाव बनाकर सुविधा शुल्क लिया जाता है। जिले में बडे़ पैमाने पर क्रॉस केस का खेल चल रहा है, जिससे पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है। जब कोई मुकदमा दर्ज होता है तो उसमें खूब नाम लिख दिए जाते है। पुलिस की इस कार्यशैली पर किसानों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन चार सितंबर को एसपी कार्यालय पर पंचायत करेगा और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा संगठन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सभा में श्योराज तोमर, देशराज तोमर, राममेहर तोमर, विनोद, नरेश, हरीश, मास्टर सोमेंद्र, पवन त्यागी, मनीष गुर्जर, निखिल, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed