फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In-charge doctor's investigation started

बागपत: सीएचसी प्रभारी ने कर्मचारी को दी गालियां, लखनऊ तक गूंजा मामला, जांच शुरू

Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
सार

बागपत के खेकड़ा में एक कर्मचारी को सीएचसी प्रभारी चिकित्सक ने नशे की हालत में गालियां दे दी। जिसकी ऑडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने ऑडियो और स्क्रीनशॉट प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को भेजकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसकी जांच शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
In-charge doctor's investigation started
ऑडियो वायरल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा गांव कर्मचारी को फोन करके गालियां देने के मामले में सीएचसी प्रभारी चिकित्सक की जांच शुरू हो गई है। बागपत के तीन चिकित्सकों ने सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के बयान लिए हैं।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार दो दिन पूर्व खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक ने नशे में एक कर्मचारी को फोन करके गालियां देने की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद रविवार को उसकी व्हाट्सएप की स्क्रीनशॉट भी वायरल हुई। उसमें वह अपने वर्ग की एक महिला कर्मी को उच्च वर्ग की महिला कर्मी के बारे में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे सबक सिखाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारी पड़ा भरोसा: खाली तिजोरी देख बेहोश हुई बिल्डर की पत्नी, बेटी की शादी से पहले लगी 80 लाख की चपत
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, अनुज कौशिक, पुनीत शर्मा आदि ने ऑडियो और स्क्रीनशॉट प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को भेजकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बागपत से डॉ. अरविंद मलिक, डॉ. गजेंद्र कुमार और डॉ. मसूद अनवर सीएचसी पर जांच करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने सीएचसी पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के बयान दर्ज किए। प्रभारी चिकित्सक की गालीगलौज से आहत संविदा कर्मी सचिन शर्मा ने उन्हें सीएमओ को प्रभारी चिकित्सक की भेजी शिकायत की प्रति भी दी। वहीं, डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि वे जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed