फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In Baghpat, relatives created ruckus in police station accusing police

Baghpat News : थाने में परिजनों का जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

Sun, 29 Jan 2023 01:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Jan 2023 01:49 PM IST
सार

Baghpat News : थाना मोहल्ला मुगलपुरा में परिजनों ने रविवार सुबह जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी के विवाद में युवक को 24 घंटे से पुलिस अवैध रूप से हवालात में बंद कर उत्पीड़न कर रही है। 

विज्ञापन
In Baghpat, relatives created ruckus in police station accusing police
थाने में हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के थाना मोहल्ला मुगलपुरा में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक को पुलिस ने 24 घंटे से अवैध रूप से हवालात में बंद किया है। युवक से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस के खिलाफ थाने में खूब हंगामा भी किया। 
विज्ञापन


Baghpat News : मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बाइक फिसलने से चौकी इंचार्ज घायल, राहगीरों ने सीएचसी में कराया भर्ती
विज्ञापन


बागपत जिले के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शब्बर ने बताया कि कुछ लोगों का लेनदेन को लेकर आपस मे विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि शनिवार को सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस उसके भाई मुशब्बर उर्फ़ मोनू को जबरन थाने ले आई। जहां उसके भाई का उत्पीड़न किया गया और हवालात में बंद कर दिया गया। साथ ही भाई को अवैध तरीके से हिरासत में रखने के बारे में पुलिस से पूछा तो उन्हें थाने से भगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Baghpat News : मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बाइक फिसलने से चौकी इंचार्ज घायल, राहगीरों ने सीएचसी में कराया भर्ती

उन्होंने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। जिसको लेकर रविवार की सुबह परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मामले में सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर मुक़दमा दर्ज है। इसलिए युवक को पकड़ा गया है। 

पहले भी ऐसे मामले आए सामने 
कोतवाली में युवक को अवैध हिरासत में रखने का मामला पहला नहीं है, इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले अर्जुन पुरम में रहने वाले युवक की जगह उसके छोटे भाई को दो दिन तक अवैध हिरासत में रखा गया था।

Meerut : गीजर की गैस से हो रहे हादसे, इंजीनियर की पत्नी की दम घुटने से मौत, रखें ये खयाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed