फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Important pottery found by researchers at Kurdi mound

Baghpat: कुर्डी टीले पर शोधार्थियों के सामने आए अहम मृदभांड, मानव बस्ती के भी मिले प्रमाण

Fri, 31 Jan 2025 01:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

बड़ाैत में तिलवाड़ा के नजदीक कुर्डी टीले पर चल रही खोदाई में कई महत्वपूर्ण मृदभांड मिले हैं। वहीं काफी मात्रा में ईंटे भी खोदाई में निकली हैं। यहां पुरातन मानव बस्ती होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Important pottery found by researchers at Kurdi mound
तिलवाड़ा के टीले पर खोदाई करते मजदूर। स्रोत ग्रामीण

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में कुर्डी टीले पर चल रहे उत्खनन में अब नए राज सामने आने शुरू हो चुके हैं। यहां मिल रहे पुरावशेष प्राचीन सभ्यता की मौजूदगी को पुष्ट करता है। बृहस्पतिवार को शोधार्थियों के सामने कुछ अहम मृदभांड आए हैं। इनके अलावा ईंटें तो काफी मात्रा में निकल रहीं हैं।

विज्ञापन


भारतीय विरासत संस्थान के द्वारा कुर्डी टीले पर उत्खनन का काम किया जा रहा है। जहां पर 12 ट्रेंच लगाकर खोदाई की जा रही है। अभी तक पुरातत्वविदों व शोधार्थियों के सामने ईंटें, मृदभांड ही सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अस्पताल पहुंचाने के बजाय सिपाही की पिस्टल लेकर भागे बाइक सवार, हादसे में घायल हुआ था व्यापारी का गनर

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गुरुवार को शोधार्थियों के सामने कुछ अहम मृदभांड सामने आए हैं। जिन पर शोध किया जाएगा। खोदाई में अधिकतर ट्रेंचों में ईंटें काफी संख्या में निकल रहीं हैं, जो मानव बस्ती के प्रमाण दे रहीं हैं।

वहीं तिलवाड़ा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्खनन कार्य कराया जा रहा है। यहां एक ट्रेंच में चबूतरानुमा आकृति पुरातत्वविदों के लिए बहुत अहम है, जिसे निकालने के लिए खोदाई की जा रही है। इस आकृति से बहुत कुछ इतिहास जुड़ा हुआ है।

शोध के बाद यह आकृति कई राज उगल सकती है, जिस पर पुरातत्वविदों की नजरें टिकी हुईं हैं। इसके अलावा सिनौली की तरह मृदभांड, हड्डियां, मिट्टी के बर्तन निकल चुके हैं और कुछ अभी जमीन के अंदर है, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए खोदाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed