{"_id":"67aa4971a5d38afd5d082da7","slug":"important-archaeological-remains-are-expected-to-be-found-on-the-kurdi-mound-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-126283-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कुर्डी टीले पर अहम पुरावशेष मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कुर्डी टीले पर अहम पुरावशेष मिलने की उम्मीद
Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर खोदाई करते मजदूर व शोधार्थी। स्रोत ग्रामीण
- फोटो : जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
बड़ौत। कुर्डी टीले पर चल रही खोदाई में चौथे ट्रेंच में अहम पुरावशेष मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां अभी तक तीन ट्रेंचों ने पुरावशेष मिले है।
कुर्डी टीले पर भारतीय विरासत संस्थान के द्वारा खोदाई का कार्य किया जा रहा है। जहां सोमवार को भी उत्खनन किया गया। टीले पर अभी तक 12 ट्रेंचों में तीन ट्रेंचों से ही खंडित मृदभांड, ईंटें, दीवारें व हड्डियां निकली है, जिससे पुरातत्वविदों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार टीले पर चौथे ट्रेंच में खोदाई के आधार पर अहम पुरावशेष निकलने की संभावना जताई जा रही है, जिस पर पुरातत्विदों की नजरें टिकी हुई है।
अभी तक यहां से जो भी पुरावशेष निकले है सब इतिहास की दृष्टि से खास है। मगर, पुरातत्विदों को टीले से कुछ अलग की तलाश है। टीले की खोदाई इतिहास के पन्ने पलटने की तरफ इशारा कर रही है। उधर, तिलवाड़ा टीले पर चल रही खोदाई का काम सोमवार को किया गया।
जहां अभी तक सुराही, मृदभांडों, हड्डियों व चबूतरानुमा आकृति के अलावा कुछ नया नहीं मिला है। यहां पर खोदाई केवल एक ट्रेंच में सिमट के रह गई है। बाकी ट्रेंच खाली पड़े हुए है।