फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal soil mining caught in raid

Baghpat News: छापा मारकर अवैध मिट्टी खनन पकड़ा

Thu, 26 Oct 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal soil mining caught in raid
बिनौली। खनन निरीक्षक अधिकारी ने मंगलवार रात्रि सूचना पर फतेहपुर पुट्ठी गांव के जंगल में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के कार्य पर छापा मारा। इस दौरान खनन निरीक्षण अधिकारी ने वहां से दो ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर एक युवक को पकड़ा। इस संबंध में उन्होंने बिनौली थाने पर सरकारी कार्य में बाधा, खान एवं खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक अधिकारी अनुज कुमार ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्हें फतेहपुर पुट्ठी के जंगल में तीन जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो शमशाद पुत्र मौसम अली निवासी सवाखेड़ी ने उनकी गाड़ी के आगे ट्रैक्टर अड़ा कर दिया। इस कारण चालक जेसीबी मशीन को लेकर फरार हो गए। वह वहां से दो ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे, उक्त व्यक्ति को पकड़कर थाने लेकर आये। थाने पर खनन निरीक्षक अधिकारी ने मिट्टी चोरी कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सरकारी कार्य में बाधा डालना, खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी शमशाद का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed