फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   IG reached Chhaprauli, got information about the incident

UP: लूट की वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश, जानकारी लेने पहुंचे आईजी, जल्द खुलासे का दिया आश्वासन

Sat, 01 Oct 2022 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 05:17 PM IST
सार

लूट की वारदात से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। वहीं आईजी प्रवीण कुमार बागपत पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से बात की। उन्होंने पीड़ित व्यापारी को आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
IG reached Chhaprauli, got information about the incident
घटना की जानकारी लेते आईजी प्रवीण कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में कपड़ा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के मामले में आईजी प्रवीण कुमार छपरौली पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली। आईजी ने पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


छपरौली में बुधवार रात कपड़ा खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी आशीष जैन व उनके पिता प्रकाश चंद को तमंचा दिखाकर 25 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बावजूद पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करके धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस को घटना का खुलासा करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर बाजार खोल दिया था। यह समय आज यानी शनिवार खत्म हो जाएगा। इस तरह मामला तूल पकड़ने पर शुक्रवार को आईजी प्रवीण कुमार खुद छपरौली पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी कर बदमाशों को जल्द पकड़ने का निर्देश पुलिस को दिया। इसके साथ ही व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल

एएसपी ने चंद घंटे पहले किया पैदल मार्च, तभी हो गई लूट
छपरौली में लोगों ने बताया कि पुलिस खूब पैदल मार्च करने का दावा करती है। कस्बे में घटना के दिन भी शाम को एएसपी मनीष मिश्रा ने पैदल मार्च किया था। इसके कुछ देर बाद ही वहां बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि बाजार में पुलिस रहती ही नहीं है। इसलिए ही आपराधिक घटनाएं होती हैं।
 
यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed