{"_id":"653e6915886a0a68440c7e1d","slug":"if-tikait-had-not-been-among-the-farmers-would-have-had-an-encounter-says-loni-mla-nand-kishore-gurjar-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- किसानों के बीच में नहीं होते टिकैत तो उनका एनकाउंटर होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- किसानों के बीच में नहीं होते टिकैत तो उनका एनकाउंटर होता
Sun, 29 Oct 2023 07:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 29 Oct 2023 07:46 PM IST
सार
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राकेश टिकैत पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि यदि टिकैत किसानों के बीच में नहीं होते तो उनका एनकाउंटर होता। वहीं राकेश टिकैत ने इस बयान पर चिंता जताते हुए कहा है कि वह केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखेंगे।
विज्ञापन
नंद किशोर गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने किसान नेता राकेश टिकैत पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान टिकैत किसानों के बीच नहीं होते तो उनका एनकाउंटर होता। वहीं राकेश टिकैत ने उनके इस बयान पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
भाजपा के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कृषि बिलों को लेकर राकेश टिकैत पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किसान टिकैत को काले अध्याय के रूप में याद करेंगे। कहा कि यदि कृषि बिल आता तो किसानो की किस्मत बदल जाती। वह आढ़तियों के चंगुल से मुक्त हो जाता। खालिस्तान और आढ़तियों के साथ मिलकर टिकैत ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान के रूप में यदि टिकैत किसानों के बीच नहीं होते तो एनकाउंटर हो गया होता।
विज्ञापन
राकेश टिकैत बोले केंद्र और राज्य सरकार को लिखेंगे चिट्ठी
इस मामले में हम केंद्र और राज्य सरकार को चिट्ठी लिखेंगे। अपने जनप्रतिनिधि से पूछताछ कराए। हमारी सुरक्षा से जुड़ा सवाल है और हमारे ऊपर हमले भी हुए हैं तो धमकी भी मिली है। अब सरकार बताए कि इसमें कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन