फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the photos of 157 candidates are not updated, then the admit cards will be stopped

157 परीक्षार्थियों के फोटो अपडेट नहीं हुए तो रोक दिए जाएंगे प्रवेश पत्र

Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
If the photos of 157 candidates are not updated, then the admit cards will be stopped
- नकल रोकने के लिए बोर्ड ने परीक्षा फार्म के साथ फोटो अपलोड करने के दिए है निर्देश
विज्ञापन

- 28 फरवरी तक फोटो अपडेट करने है अपडेट, विद्यालयों की लापरवाही पड़ सकती है भारी
प्रवीण शर्मा
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा फार्म के साथ फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए है। 157 छात्र ऐसे है, जिनकी फोटो गायब है और कई की स्पष्ट नहीं है। ऐसे में 28 फरवरी तक छात्रों के स्पष्ट फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। परिषद की ओर से 44 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। एक ओर जहां नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है, वहीं जिले के माध्यमिक विद्यालयों की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 157 परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म से फोटो गायब है तो कुछ छात्रों के फोटो धुंधले है। इनमें से 100 छात्र हाईस्कूल और 57 छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत है। फोटो सही न होने पर बोर्ड ने परीक्षा में फर्जी छात्रों को बैठाने की आशंका जताते हु्ए विद्यालयों को नोटिस जारी कर 28 फरवरी तक स्पष्ट फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए है। फोटो अपलोड न करने पर छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक ही विद्यालय के 124 छात्रों के फार्मों में नहीं फोटो
बरनावा के एक स्कूल के सबसे अधिक 124 परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्मों में गड़बड़ी मिली है। विद्यालय की ओर से 81 हाईस्कूल के परीक्षार्थी और 43 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के फार्म में गड़बड़ी मिली है। इन छात्रों के फोटो अपलोड करने के लिए कहा गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों के परीक्षा फार्मों में मिली गड़बड़ी
विद्यालय हाईस्कूल इंटरमीडिएट
जीएस इंटर कालेज दोघट 02 00
एवी इंटर कालेज दाहा 00 01
एडी इंटर कालेज नंगलाबढ़ी 00 01
श्री यमुना इंटर कालेज बागपत 07 00
जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत 00 01
नेहरु गर्ल्स बामनौली 01 00
गजराज सिंह इंटर कालेज बरनावा 02 02
तारा इंटर कालेज बडावद 02 03
इंडियन पब्लिक इंटर कालेज बड़ौत 01 02
श्रीराम एसएम इंटर कालेज बड़ौत 00 01
ओबीएस हायर सैकेंडरी स्कूल बरनावा 81 43
अर्वाचीन भारती भवन इंटर कालेज खेकड़ा 01 00
मां सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल मलकपुर 03 02
आदर्श इंटर कालेज डौला 00 01
कुल 100 57
परीक्षार्थियों के फोटो अपलोड न करने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद को परीक्षा में फर्जी छात्र बैठाने की आशंका है। जिले के 14 विद्यालयों की सूची जारी कर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए है। फोटो अपलोड न करने पर छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे, जिससे परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह सकते है। - रवींद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed