फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the Bhaisana mill fails to make sugarcane payments, farmers will dismantle the procurement center.

Baghpat News: भैसाना मिल ने गन्ना भुगतान नहीं किया तो किसान उखाड़ेंगे क्रय केंद्र

Fri, 30 Oct 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
If the Bhaisana mill fails to make sugarcane payments, farmers will dismantle the procurement center.
- निरपुड़ा गांव में किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान को लेकर की पंचायत, आंदोलन करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में गन्ना बकाया भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि यदि भैसाना चीनी मिल 20 दिन में गन्ना बकाया भुगतान नहीं करती है तो क्रय केंद्रों को उखाड़ दिया जाएगा और फिर मिल के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसान भैसाना मिल को गन्ना नहीं देंगे।
पंचायत में चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा ने कहा कि भैसाना चीनी मिल समय से किसानों का गन्ना भुगतान नहीं करती है, जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर बार आश्वासन देकर किसानों को टरका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भैसाना चीनी मिल को अब 20 दिन का समय दिया जाता है और यदि फिर भी भुगतान नहीं होता है तो क्षेत्र में मिल के क्रय केंद्र नहीं लगने दिए जाएंगे। किसान इन्हें उखाड़कर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचे भैसाना मिल के वरिष्ठ महा प्रबंधक गन्ना ललित तोमर, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना सुनील मलिक, प्रबंधक संजय सिंह ने किसानों की समस्या सुनने के बाद कहा कि एक सप्ताह में आधा गन्ना बकाया भुगतान और दिवाली के बाद संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। नए पेराई सत्र का भुगतान 14 दिन में किया जाएगा। अध्यक्षता विक्रम सिंह राणा व संचालन ब्रजपाल आर्य ने किया। इस मौके पर प्रधान प्रताप सिंह, बिजेंद्र राणा, नरेंद्र राणा, जगदीश, मांगेराम, संजीव, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed