{"_id":"69590c57b910e64bbd02460b","slug":"if-sugarcane-transportation-charges-are-not-reduced-we-will-shut-down-weighing-operations-across-the-state-narendra-raif-sugarcane-transportation-charges-are-not-reduced-we-will-shut-down-weighing-operations-across-the-state-narendra-ranaa-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144542-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना ढुलाई भाड़ा कम नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बंद कराएंगे तौल : नरेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना ढुलाई भाड़ा कम नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बंद कराएंगे तौल : नरेंद्र राणा
विज्ञापन
-तीसरे दिन भी किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर दिया धरना, दोपहर बाद शुरू कराई क्रय केंद्रों पर तौल
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों का तीसरे दिन शनिवार को भी गन्ना ढुलाई भाड़ा बढ़ोत्तरी के विरोध में धरना जारी रहा। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश सरकार तीन रुपये बढ़ोत्तरी को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा। दोपहर बाद क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराई गई।
धरने पर किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि चौगामा के किसानों ने एक जनवरी से तीन जनवरी तक तीन दिन गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना न डालने का निर्णय लिया था। किसानों ने तौल बंद रखी, कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्या को अनुसान न करे। निर्णय वापस नहीं लिया तो फिर किसान प्रदेशभर में गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल बंद करा देंगे। किसान प्रदेश सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार से जल्द ही गन्ना ढुलाई भाड़ा समाप्त करने की मांग की। वहीं कई चीनी मिलों के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। दोपहर बाद गन्ना क्रय केंद्र पर तौल शुरू हुई और किसान अपना गन्ना लेकर पहुंचे। साथ ही मिल अधिकारियों ने समय से गन्ना भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बलबीर सिंह, संजय पंवार, ओमकार, सुखपाल सिंह, ओमपाल, मनोज कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।