फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If not thumb scan, now OTP will get ration

अंगूठा स्कैन नहीं तो अब ओटीपी से मिलेगा राशन

Sun, 02 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
If not thumb scan, now OTP will get ration
बागपत। पॉश मशीन पर अंगूठा स्कैन न होने पर उपभोक्ता पंजीकृत मोबाइल से भी राशन ले सकते हैं। राशन लेने के लिए मशीन में मोबाइल नंबर दर्ज करने पर पर ओटीपी मिलेगा। डीलर ओटीपी को मशीन में दर्ज कर उपभोक्ता को राशन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए सरकार ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के आधार नंबर अनिवार्य किए। राशन कार्ड में दर्ज आधार कार्ड नंबर के आधार पर घर के सभी सदस्य राशन लेने के लिए मान्य है। राशन वितरण के दौरान कई बार पॉश मशीन उपभोक्ता के अंगूठा स्कैन नही कर पाती है, इससे उपभोक्ता को परेशानी होती है। मशीन द्वारा अंगूठा के निशान को स्कैन न करने पर राशनकार्ड में पंजीकृत मोबाइल से भी राशन लिया जा सकता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर को मशीन में दर्ज करने पर मोबाइल पर ओटीपी आता है। ओटीपी को मशीन में दर्ज कर राशन लिया जा सकता है। मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट न होने की दशा में डीलर की दुकान पर नियुक्त किए राशन वितरण अधिकारी के मोबाइल नंबर को मशीन में दर्ज कर ओटीपी जनरेट किया जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि उपभोक्ता पॉश मशीन द्वारा अंगूठा स्कैन न होने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर मशीन में दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed