{"_id":"61e312aea4d3a310297d17e4","slug":"if-body-ache-sore-throat-then-get-rtpcr-done-baraut-news-mrt573450651","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदन दर्द, गला खराब हो तो कराएं आरटीपीसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदन दर्द, गला खराब हो तो कराएं आरटीपीसीआर
विज्ञापन
बड़ौत। तीसरी लहर में संक्रमण के लक्षण दूसरी लहर की अपेक्षा अलग हैं। पहली लहर में बुखार, सिर दर्द और खांसी होती थी, जबकि इस बार ऐसा नहीं है। इस बार आने वाले ज्यादातर मरीजों में फेफड़ों में संक्रमण नहीं पाया जा रहा। इस बार आपका गला खराब है या बदन दर्द रह रहा है तो आरटीपीसीआर टेस्ट करा लें। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अब पहले गला खराब हो रहा है, फिर बदन दर्द हो रहा है और बुखार आ रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक जितने भी संक्रमित केस आए हैं, उनमें किसी को भी फेफड़ों में संक्रमण नहीं हो रहा। किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल भी नहीं गिर रहा। बताया कि इस दौरान पूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से ही इससे बचा जा सकता है।
आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाएं
डॉ. विजय कुमार ने बताया कि गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी पाउडर, फिटकरी पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर दिन में कम से कम दो बार गरारा करें। ठंडा पानी पीने से बचे।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाएं
डॉ. विजय कुमार ने बताया कि गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी पाउडर, फिटकरी पाउडर और सेंधा नमक मिलाकर दिन में कम से कम दो बार गरारा करें। ठंडा पानी पीने से बचे।
विज्ञापन