बागपत: भूमि अधिग्रहण के विरोध में एनएचएआई कार्यालय पर भूख हड़ताल
- भाकियू कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने कहा कि 10 मीटर से ज्यादा नहीं देंगे जमीन
- निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी 13 मीटर अधिग्रहण पर लगाया है निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में अग्रवाल मंडी टटीरी के दुकानदार और मकान मालिक सुबह 11 बजे एनएचएआई कार्यालय पहुंचे। डॉ सुनील अग्रवाल, संजय कुमार, नौरंग सिंह, राकेश और प्रदीप सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए।
हिम्मत सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से शाम चार बजे तक भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया गया है। कस्बे के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विजय मानव, प्रदीप कुमार, धर्मपाल सिंह, राकेश, सत्यपाल सिंह, महिपाल और मुकेश मौजूद रहे। उधर, एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि एनएचएआई अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
ये है विवाद
हाईवे निर्माण कर रही कंपनी ने सड़क के दोनों ओर 13-13 मीटर अधिग्रहण के लिए निशानदेही की है। कस्बे के लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन 10-10 मीटर ही है। वर्ष 1963-64 में चकबंदी के अभिलेख मौजूद हैं।
भूलेख के अनुसार व्यापारी दस-दस मीटर जमीन देंगे। अगर 13 मीटर जमीन ली जाती है तो व्यापारियों को मुआवजा देना चाहिए। ठेकेदार कंपनी मुआवजा देने से बच रही है। इससे कस्बे के करीब 250 लोग प्रभावित होंगे।
निर्माण कार्य रुकवा चुके है दुकानदार
अग्रवाल मंडी टटीरी के नागरिक लगातार अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि नियमानुसार अधिग्रहण होना चाहिए। व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी वह समस्या रख चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। निर्माण कार्य भी रुकवा चुके है।