फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hundreds of workers will go to Mathura Mahapanchayat

मथुरा महापंचायत में जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of workers will go to Mathura Mahapanchayat
बिनौली। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी है। रालोद की मथुरा में होने वाली किसान बचाओ महापंचायत में जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे। यह बात जिलाध्यक्ष ने शनिवार को जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आनन फानन में तीन कृषि कानून बनाए हैं। जिनके माध्यम से पूंजीपतियों के हित को साधने का काम किया है। किसानों के हितों से खिलवाड़ किया है। भाजपा ने चुनाव के समय किसानों को लागत का डेढ़ गुना फसल का भाव देने, गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में करने, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। ये सब वादे झूठे साबित हुए हैं। सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आगामी 12 अक्तूबर को मथुरा में किसान बचाओ जन आक्रोश महापंचायत होगी। जिसमें जनपद से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे। जिसके लिए ब्लाकवार जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस दौरान जिला महासचिव राजू तोमर, प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डॉ. राजीव खोखर, सुशील वत्स आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed