{"_id":"62d6ff461dc997113d4cba78","slug":"humid-heat-brought-sweat-no-relief-from-drizzle-baghpat-news-mrt597687416","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना, बूंदाबांदी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना, बूंदाबांदी से राहत नहीं
विज्ञापन

बागपत। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब है। बूंदाबांदी भी इस गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। वहीं गर्मी में बिजली की लाइन में फाल्ट आने से अधिकतर मोहल्लों में आपूर्ति ठप होने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई।
उमस भरी गर्मी होने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सुबह से बार-बार छा रहे बादलों के चलते लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद थी। मंगलवार दोपहर को बूंदाबांदी शुरू हुई तो गर्मी से राहत की उम्मीद भी बढ़ी। लेकिन बूंदाबांदी करीब दस मिनट तक होने के बाद बंद हो गई। बूंदाबांदी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही सोमवार रात को यहां बिजली ने लोगों को खूब रुलाया। यहां सोमवार रात में चार बार अघोषित कट लगाए गए तो लाइन में सुबह करीब चार बजे फाल्ट आने पर बड़ौत रोड, ठाकुरद्वारा मोहल्ले व पुराने कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम कर्मियों ने करीब सात बजे लाइन को ठीक किया और उसके बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकी।