फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hotels and Dhabas will have to install CCTV cameras

Baghpat News: होटलों और ढाबों पर लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 27 Sep 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hotels and Dhabas will have to install CCTV cameras
बागपत। थूक कर रोटी बनाने के मामले सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने होटलों और ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को डीवीआर भी उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही लाइसेंस बाहर चस्पा कराना होगा। होटल में खाना बनाने वाले कारीगरों को दस्ताने और एप्रिन का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

जिले में 173 होटल एवं रेस्टोरेंट के साथ ही ढाबों का खाद्य विभाग कार्यालय में पंजीकरण है। इनमें से 41 बड़े होटल एवं रेस्टोरेंट है, जबकि 132 छोटे प्रतिष्ठान है। इनमें अधिकांश में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इन खाद्य प्रतिष्ठानों में खाना बनाने और परोसने वाले लोग दस्ताने व एप्रिन का इस्तेमाल नहीं करते। खाद्य विभाग की ओर से सभी होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान संचालकों को डीवीआर उपलब्ध करानी होगी। निर्देशों का पालन न करने वाले होटल एवं रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-वर्जन -
होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और लाइसेंस प्रतिष्ठान के बाहर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान रसोई में बिना दस्ताने या एप्रिन के खाद्य पदार्थ बनाते हुए मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - मानवेंद्र सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed