फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   hot spot corona

हॉटस्पॉट एरिया में गलियां सील होने से बढ़ी किसानों की समस्या

Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
hot spot corona
बड़ौत। नगर के हॉटस्पॉट एरिया में गलियां सील होने के बाद किसानों की समस्या बढ़ गई है। बंद गलियों से ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा-बुग्गी निकालने को लेकर पुलिस कर्मी आनाकानी करते है। इससे खेती करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नगर की गुराना रोड, गांधी रोड़, बड़ौली रोड, कश्यप मोहल्ले सहित अन्य कई इलाकों को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने गलियों को सील कर दिया था। इससे जहां लोगों को जरूरी सामान को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब खेती करने वाले लोगों के सामने समस्या उत्पन्न होने लगी है। खेती करने वाले रमेश, दीपक, संजीव, पुष्पेंद्र, आकाश आदि का कहना है कि खेत में जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा-बुग्गी निकालने को लेकर पुलिस कर्मी मना करते है। उधर, कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से सख्ती की गई है। बिना वजह आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसानों को मना नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed