फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hope raised to run bus from Khekra to Meerut

Baghpat News: खेकड़ा से मेरठ तक बस चलने की उम्मीद जगी

Mon, 02 Oct 2023 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hope raised to run bus from Khekra to Meerut
बागपत। खेकड़ा से मेरठ तक सीधी बस सेवा शुरू कराने की लगातार मांग उठ रही है। इस रूट पर बस सेवा के लिए एआरएम ने आरएम मेरठ को पत्र भेजा है और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए खेकड़ा से मेरठ तक बस सेवा बेहतर कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

खेकड़ा से मेरठ तक पहले सीधी बस सेवा चलती थी, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों कम लगते थे। लेकिन कई साल पहले बस सेवा को बंद कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार खेकड़ा के लोग मेरठ के लिए सीधी बस सेवा चलाने की मांग कर रहे हैं। अब बड़ौत डिपो के एआरएम रामदास ने मेरठ के आरएम को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि लोनी से बागपत होते हुए मेरठ तक तीन बस चल रही हैं, लेकिन खेकड़ा से सीधी कोई बस सेवा नहीं है। इसलिए ही लगातार शासन व अधिकारियों के पास शिकायत हो रही है। उन शिकायतों को देखते हुए खेकड़ा से मेरठ तक बस सेवा को बेहतर किए जाने की जरूरत है। ऐसे में खेकड़ा से मेरठ तक बस सेवा संचालित होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed