{"_id":"62bdec6e5eb60b123c23858a","slug":"hindu-sangharsh-samiti-staged-a-sit-in-in-the-collectorate-baghpat-news-mrt595108193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां खत्म हुईं, पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियां खत्म हुईं, पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
छुट्टियां खत्म हुईं, पढ़ाई शुरू
बागपत। गर्मी की छुट्टी के बाद आज से सभी बोर्ड के स्कूल खुलेंगे। स्कूल संचालकों को विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के साथ शेड्यूल बनाकर पाठ्यक्रम के आधार पर शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से विद्यालयों में कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को विद्यालयों में सफाई व्यवस्था के अलावा पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था पूरी करा दी गई है। इसके अलावा विद्यालयों में पहले दिन से ही पाठ्यक्रम के आधार पर शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए शिक्षण कार्य शुरू कराने के लिए कहा गया है। छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। उधर, आज से स्कूल खुलने को लेकर नगर के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में भी सफाई कराई गई।