फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindu organizations rage at breaking religious site on highway

हिंदू संगठनों ने हाईवे पर धार्मिक स्थल तोड़ने पर रोष जताया

Mon, 27 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations rage at breaking religious site on highway
बड़ौत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर काठा गांव में धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। सोमवार को हिंदू संगठनों के सदस्यों ने नगर में पहुुंची डीएम को ज्ञापन साैंपने का प्रयास किया तो डीएम ने उनका ज्ञापन नहीं लिया, इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

कार्यकर्ताओं ने कहा एनएचएआई के अधिकारियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित काठा में एक वर्ग का धार्मिक स्थल तोड़ा गया है, वह सड़क के 55 फुट के दायरे में है। जबकि दूसरे वर्ग का धार्मिक स्थल सड़क से 45 फुट के दायरे में है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने एकपक्षीय कार्रवाई कर एक वर्ग के धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और दूसरे वर्ग के धार्मिक स्थल को छोड़ दिया। ऐसा पक्षपात पूर्ण व्यवहार क्यों किया गया। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीएम द्वारा कार्यकर्ता का ज्ञापन न लेने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने नाराजगी जताई। इसमें नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा, अंकित लपराराणा, संदीप तोमर बड़ोली, अंकित तोमर बड़ोली, नितिन जैन, मधुसूदन शास्त्री, प्रवीण पांचाल, दीपांशु गुप्ता अरविंद भोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed