{"_id":"613264cc8ebc3e6ee33a0b92","slug":"hindi-is-worship-hindi-is-adorable-hindi-sadhana-hindi-is-only-attainable-baraut-news-mrt554645593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी ही आराधना हिंदी आराध्य है, हिंदी साधना, हिंदी ही साध्य...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी ही आराधना हिंदी आराध्य है, हिंदी साधना, हिंदी ही साध्य...
विज्ञापन
बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इण्टर कॉलेज में छात्राओं को हिन्दी भाषा के अधिक से अधिक प्रचार-प्र?
- फोटो : BARAUT
हिंदी है हम
- अमर उजाला ‘हिंदी है हम’ अभियान के तहत श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
- 110 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया कविता पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। हिंदी आराधना हिंदी आराध्य, हिंदी ही साधना हिंदी है साध्य... इन पंक्तियों से बच्चों ने हिंदी की महिमा का बखान किया। मौका था- अमर उजाला ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत शुक्रवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों के बीच कविता पाठ का। 110 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया। सभी मेधावियों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया।
कविता पाठ में कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और हिंदी के महत्व पर अपनी कविताएं सुनाई। छात्रा स्वाति ने तिरंगे की शान में ‘तीन रंग का नहीं वस्त्र यह, देश की शान है’ सुनाया। छात्रा पलक ने ‘अमर हिमालय की गोद से धरनी पर लहराती गंगा’, कक्षा दस की छात्रा साक्षी ने ‘हिंदी ही आराधना हिंदी आराध्य है, हिंदी है साधना हिंदी ही साध्य है’ सुनाई। साक्षी की इस कविता पर बच्चों के साथ ही शिक्षकों ने भी खूब तालियां बजाई। छात्रा पायल ने स्वरचित पंक्तियां सुनाते हुए कहा कि ‘सुबह आठ बजे उठने वाला लड़का अब चार बजे उठने लगा है, यह और कुछ नहीं फौज में भर्ती होने का नशा है’ सुनाकर तालियां बटोरी। इनके साथ ही छात्रा प्रवीण, नीशू व सोनिया आदि ने भी कविता पाठ किया।
कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बच्चों को हिंदी कविता पाठ के साथ ही लेखन के प्रति भी प्रोत्साहित किया। शिक्षक योगेश राणा ने बच्चों को हिंदी को अपनाने और अपनी मातृभाषा में अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखने के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रवीण राणा, गौरव वर्मा, मोनिका आदि का सहयोग रहा।