फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Highway block for several hours with rain

बारिश से कई घंटे जाम रहा हाईवे

Tue, 01 Aug 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Highway block for several hours with rain
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर जाम में फंसे वाहन।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को मूसलाधार बारिश होने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। बारिश होने से गौरीपुर मोड़ पर कीचड़ और जलभराव के कारण जाम लग गया। हाईवे पर कई घंटे जाम की स्थिति रही। उधर, बारिश से लोगों को राहत मिली। फसलों को बारिश से लाभ होगा।  
विज्ञापन


हाईवे की हालत खस्ता है। गौरीपुर मोड़ का तो हाल बुरा है। गड्ढे ईंट-पत्थर और मिट्टी से भर रखे है। बारिश होते ही मार्ग की हालत बिगड़ जाती है। सोमवार को बारिश होने से एक बार फिर ऐसा ही हुआ। मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया।
विज्ञापन


वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। इससे वहां पर जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही यातायात और कोतवाली पुलिस जाम को खुलवाने में लगी रही।  बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ  जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया बारिश होने से गन्ने की फसल को लाभ होगा। हालांकि चारे की फसल में अधिक जलभराव से इसके खराब होने की संभावना हो जाती है। इससे किसान थोड़े चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed