{"_id":"6137ab598ebc3eb3a71be61d","slug":"high-tension-line-passing-over-the-shops-there-may-be-an-accident-baghpat-news-mrt555097619","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हो सकता है हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर लाइन हटवाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ बागपत मार्ग पर सराय मोड़ के पास दुकानों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानों के ऊपर से विद्युत लाइन हटवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
सराय मोड़ पर करीब 20 दुकानों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बार-बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। व्यापारियों का कहना था कि छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने से हादसे का खतरा बना रहता है। व्यापारियों का कहना है कि लिंटर के ऊपर से तार जाने की वजह से दुकानों में करंट आ जाता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित में तार हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मंगलवार को दुकानों के ऊपर से बिजली की लाइन हटवाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि व्यापारियों को लाइन हटवाने के लिए एस्टीमेट जमा करना होगा तभी लाइन हटवाई जाएगी। व्यापार संगठन मंत्री नसीम अहमद, कृष्ण यादव, पोनी जैन, गोपाल पंडित, साजिद, समीर, सलमान अंसारी, नफीस, दीपक गुप्ता, सुबोध कुमार, कल्लू मौजूद रहे।