फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   High speed car entered into confectionery shop owner injured

Baghpat News: तेज रफ्तार कार कन्फेक्शनरी में घुसी, दुकान मालिक घायल

Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 09 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
High speed car entered into confectionery shop owner injured
बावली गांव में एक कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसी कार। संवाद
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शामली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार बुधवार को बावली गांव स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान में जा घुसी। जहां दुकान मालिक नीरज टक्कर लगने से घायल हो गया। कार सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बावली गांव के प्रवीण कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर दुकान के सामने खड़ा हुआ था। इस दौरान शामली की ओर से तेज रफ्तार से आई कार असंतुलित होकर उछलकर कन्फेक्शनरी की दुकान में घुस गई। दुकान में बैठे उसके भाई नीरज ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

कार सवार सुरक्षित दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने कार को कब्जे ले लिया। कार का मालिक सहारनपुर निवासी आमिर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed